हापुड : अपहरणकर्ताओं के चंगुल में फंसी 5 दिन से लापता नाबालिग का अभी तक सुराग नही लगा पाई पुलिस। प्रधान सहित अपरहणकर्ता फोन कर बेबस पिता पर बना रहे दवाब, युवती को कैद करने की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
हापुड। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पहले भी लापता युवतियों की हत्या कर शव फेकने की घटनाएं हो चुकी हैं। घटनाओं से सबक न लेते हुए भी पुलिस कार्यवाही पर उठ रहे हैं सवाल।
आपको बता दें कि जनपद हापुड के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी सुरेश ने बताया कि 10 जनवरी 2022 को समय दोपहर करीब 3 बजे उनकी नाबालिग पुत्री निकिता को एक पड़ोसी युवक की मदद से बुलन्दशहर निवासी दो युवक बहला फुसलाकर अपरहण कर ले गए। जिसके बाद उन्होंने काफी तलाश करने के बाद थाना बाबूगढ़ में 11 जनवरी को इसकी सूचना दी, पुत्री के न मिलने व बाबूगढ़ पुलिस की हीलाहवाली कार्यवाही के चलते 12 जनवरी को एसपी हापुड को पुत्री की बरामदगी के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
पीड़ित पिता सुरेश ने बताया कि जनपद बुलन्दशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान व उनके पड़ोसी और कुछ अज्ञात लोगों का फोन उनके पास आता है और उनकी नाबालिग पुत्री निकिता की जबरन शादी करने का उन पर दवाब बनाया जा रहा है। जिसकी ऑडिओ भी उनके पास है। पीड़ित सुरेश ने बताया कि पुत्री के बंधक बनाए रखने की पुलिस को बार-बार सूचना देने पर भी कोई कार्यवाही नहीं कि जा रही हैं। लापता परिजनों ने आशंका जताते हुए बताया कि उन्हें शक है कि आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी देवेन्द्र बिष्ठ ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर थाने पर अपरहण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग लड़की की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो करण करता सहित एक प्रधान व पीड़ित पिता का बताया जा रहा है।


