Banga Electronics

Kidszee

हापुड : गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा से आभा चौधरी बनी कोंग्रेस प्रत्याशी

रिपोर्ट- भूपेन्द्र सागर

गढ़मुक्तेश्वर। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को 125 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है।इस सूची में थाना सिंभावली के गांव कन्या निवासी आभा चौधरी को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।आपको बता दें कि आभा चौधरी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी की पत्नी हैं।सचिन चौधरी ने वर्ष 2019 में अमरोहा लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था।लंबे समय से आभा चौधरी गढ़मुक्तेश्वर सीट से टिकट की दावेदारी कर रही थी। गौरतलब है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की गढ़मुक्तेश्वर सीट उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की तीन सीट विधानसभा सीटों में से एक है।वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण में मतदान हुआ था।जिसमें 67,30 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।चुनाव में विजयी भाजपा के प्रत्याशी कमल मलिक को 91086 मत मिले थे।