Report By- Naveen Gautam
हापुड। राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के समर्थन में भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा की मंडल स्तरीय महारैली रामलीला मैदान में संपन्न हुई। (बामसेफ व बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम का चांदी के मुखट पहनाकर कार्यकर्ता स्वागत करते हुए)
महारैली की अध्यक्षता वामन मेश्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा ने की रैली में मेरठ मंडल के जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, हापुड से हजारों लोग शामिल हुए महारैली को प्रवेन्द्र प्रताप सिंह कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी, चौधरी विकास पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, निशा मेश्राम राष्ट्रीय महासचिव बीएमपी, रोहिताश प्रधान राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, देवराज सिंह, फारुख हुसैन राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, केके जाटव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मंच, गीता पैट्रिक, एडवोकेट मुकेश कुमार आदि ने अपने विचार रखे।
(बामसेफ व बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम रैली को संबोधित करते हुए)
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वामन मेश्राम ने कहा 8 अक्टूबर 2013 के सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट का हवाला देते हुए कहा कि ईवीएम से स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव नहीं हो सकता। केंद्र एवं राज्य सरकारें ईवीएम के घोटाले से बनी हुई सरकारें हैं। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विकास करते हुए केवल विकास शब्द तक ही विकास को सीमित कर दिया है, तथा देश की जीडीपी एक कंपनी एप्पल कंपनी की जीडीपी के बराबर लाकर रख दिया है।
इतने विशाल देश की जीडीपी को खत्म कर दिया गया। शिक्षा का भी सत्यानाश किया गया और उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि छात्रों को मुफ्त में बस यात्रा करने को मिलेगी लेकिन जब गांव में बसे ही संचालित नहीं होती हैं तो छात्रों को सुविधा के नाम पर केवल उत्तर प्रदेश सरकार ने धोखा दिया है।
(रैली में वक्ताओं को सुनते हुए लोग)
भारत में बेरोजगारी भ्रष्टाचार आतंकवाद चरम पर है और मुस्लिमों को भारत का मूल निवासी बताते हुए कहा कि मुसलमानों पर आर एस एस और विश्व हिंदू परिषद सहित यह हिंदूवादी संगठन अन्य अत्याचार करते हैं और 20 लोग संगठन के खड़ा होकर एक मुस्लिम को पकड़कर मारते हैं पिछड़े वर्ग के लोगों को उनकी गिनती ना करके उनको संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देकर सरकार हैं।
ओबीसी के साथ धोखा करती रही हैं। राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा को 2022 में चुनाव जिताने का आह्वान भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया महारैली का संचालन एडवोकेट मुकेश कुमार एवं डॉ0 अरुण कुमार ने किया और विशेष उपस्थिति के रूप में प्रजापति रामपाल सिंह तोमर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रजापति महासभा, हीरालाल, सतीश पाल, नवीन गौतम, हरेन्द्री, मिथलेश, शशि, आकाश, विनोद मास्टर आदि मौजूद रहे।


