Report by- Lakshmn singh
हापुड। विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली और शौर्य शक्ति फाउंडेशन उत्तर प्रदेश ने मिलकर 1 मार्च से 8 मार्च तक हापुड़ जिले में महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। शौर्य शक्ति फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुचेसर रोड चौपला पर विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया। शौर्य शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष आकांक्षा मौर्या ने बताया संगठन गुणात्मक शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है और इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के साथ मिलकर हापुड़ जिले में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसमें ग्रामीण लड़कियों की शिक्षा, ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य, और ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार जैसे प्रमुख विषयों को उठा रहा है।
आकांक्षा मौर्य ने बताया ग्रामीण लड़कियों की शिक्षा आज भी बहुत बड़ा चैलेंज है और सभी लड़कियां आज भी नहीं पढ़ पा रही है यह सुनिश्चित होना चाहिए की गांव की प्रत्येक लड़की अच्छी शिक्षा ले और उसको रोजगार उपलब्ध कराया जाए। जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों में जिनमें बाबा राम दास उदासीन इंटर कॉलेज, आर एस के इंटर कॉलेज सिंभावली और ग्रीन पब्लिक स्कूल सिखेड़ा मैं लड़कियों से लैंगिक समानता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई और शिक्षा, स्वास्थ्य ,और रोजगार जैसे विषयों पर एकदिवसीय संवाद आयोजित किया गया। 7 मार्च को इसी कड़ी में एक पैनल डिस्कशन का आयोजन कुचेसर रोड चौपला पर राम मंडप में किया गया जिसमें करीब 60 गांव की 300 महिला ग्रामीण लड़कियों की शिक्षा, ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य, और ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे
आशुतोष शर्मा ने बताया महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए और आने वाले समय में सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शौर्य शक्ति फाउंडेशन इस प्रकार के लगातार कार्यक्रम कर रहा है और विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली इसमें सहयोग कर रहा है
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव, जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट अमृता भट्ट, शारदा यूनिवर्सिटी से डॉक्टर पल्लवी गुप्ता, बाबा उदासीन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मंजू पाठक, ग्रीन पब्लिक स्कूल का प्रिंसिपल मौसम, कुचेसर रोड चौपला चौकी इंचार्ज प्रतिमा त्यागी, हरीश चंद्र विद्या मंदिर से मैन पाल सिंह मौजूद रहे। आयोजन समिति में आकांक्षा मौर्य,अंकित भढ़ाना, नरेंद्र सिंह, विक्रम कसाना, बिंदर कश्यप, आशुतोष शर्मा, स्नेहा ऑस्कर विजेता, और विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं अपना योगदान दे रही है।


