Banga Electronics

Kidszee

नवरात्र विशेष : माँ मंशा की झांकी का नगर गश्त, जिसे देख सभी श्रद्धालू हुए मस्त


By- अहमद सुहैल
हापुड़ : नगर के मुख्य मंदिरों में शामिल बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर एक प्राचीन मंदिर है इस मंदिर को नगरवासी चंडी मंदिर के बाद दूसरा स्थान देते हैं, नवरात्रि में अष्टमी के दिन माँ मंशा रानी का पंखा निकालने की परम्परा बरसों से चली आ रही है।
 मंदिर समिति के प्रधान शिव कुमार मित्तल ने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोरोना संकट के कारण मन्दिर का पंखा निकालने की परम्परा छूट गयी थी जिसको इस वर्ष फिर से शुरू किया गया है जो पहले की तरह ही भव्य होगी, देवी मंशा के पंखे में दूरदराज से आए कलाकारों द्वारा दर्जनों झांकियां निकाली गई, झांकी में देवी का गुणगान करते हुए मशहूर बैंड भी शामिल हुए, माँ मंशा का पंखा बुलंदशहर रोड मंशा देवी मंदिर से शुरू होकर नगर के सभी मुख्य मार्गों से गुजरा तत्पश्चात पुराना बाजार चौराहा, पीर बाहुददीन, जदीद पुलिस चौकी होते हुए वापिस मंदिर पहुंचा। इस दौरान हज़ारों की संख्या में पंखा मार्ग पर पहुंचें भक्त माँ के पंखे का दर्शन कर भावविभोर हो उठे, हज़ारों छोटी बड़ी लाइटों से सजे मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही थी।
 पुलिस द्वारा भी सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा बंदोबस्त किया गया था जो पंखा मार्ग के अलावा मंदिर के आस-पास भी तैनात दिखी, इस पावन अवसर पर श्रद्धालु अपने परिवार जनों सहित दर्शन के लिए मंदिर आये, तथा मंदिर परिसर के बाहर लगे खाने पीने के स्टॉल पर बच्चों ने भी खूब आनंद लिया।