हापुड। जिला अधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने एमएलसी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद पिलखुवा एवं विकासखंड धौलाना का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विधान परिषद चुनाव के दौरान मूलभूत सुविधाओं को पूरा रखने हेतु संबंधित को दिशानिर्देश दिए, उन्होंने जनपद में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण विधान परिषद चुनाव संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए विधान परिषद चुनाव संपन्न कराए जाएंगे,सम्मानित मतदाता निर्भीकता पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करे, अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान सभी तैयारियां सही पाई गई।


