Banga Electronics

Kidszee

हापुड : बसपा नेता पर आरोप की जांच गढ़ सीओ के पास, मृतक के पिता को न्याय की आस


By- अहमद सुहैल
हापुड़। जनपद के गढ़ पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार जनपद मेरठ के किठौर में हुई एक मजदूर की मौत की जांच करेंगे, मंडल आयुक्त मेरठ के निर्देश पर हापुड़ एसपी दीपक भूकर ने उन्हें इस जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। 
आपको बताते चलें कि गढ़ की इंद्रा कॉलोनी निवासी चांद मियां का पुत्र आरिफ मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहा था इस दौरान उसको किठौर निवासी एक बसपा नेता ने मजदूरी करने के लिए रख लिया, बसपा नेता ओर उसके दो पुत्रों पर इस तरह का आरोप है कि अपने यहां काम पर लगे मजदूर आरिफ की दो वर्ष की मजदूरी को रोके रखा, जब आरिफ ने उक्त नेता से अपनी दो वर्ष की मजदूरी मांगी तो पिता-पुत्रों ने पीट पीट कर उसे लहूलुहान कर दिया जिस कारण से उक्त मजदूर की मौत हो गई, मृतक आरिफ के पिता द्वारा किठौर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी किंतु पीड़ित पिता की कोई सुनवाई नहीं हुई और वह लम्बे समय तक भटकता रहा।
 न्याय की आशा में मेरठ मंडलायुक्त को पत्र भेजकर पीड़ित पिता ने न्याय की गुहार लगाई जिसपर संज्ञान ले मार्च 2021 में हुई मजदूर की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने  उक्त जांच हापुड़ एसपी को सौंप दी जिन्होंने निष्पक्ष जांच के आदेश के साथ इस मामले को गढ़ सीओ पवन कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी है।