Banga Electronics

Kidszee

बहापुड : बीएसए ने शिवा प्राथमिक विद्यालय के नये भवनों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़। नगर क्षेत्र में बन रही शिवा प्राथमिक विद्यालय की नयी बिल्डिंग का बीएसए अर्चना गुप्ता ने जिलाधिकारी के निर्देश पर निरीक्षण किया एंव वहां पर किए जा रहे निर्माण कार्य की सराहना करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। 
   जानकारी के अनुसार शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में स्थित शिवा प्राथमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर नयी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है, काफी संघर्षों के बाद बनने वाली करीब करीब तैयारियों की ओर बढ़ रही स्कूल बिल्डिंग का जनपद बीएसए द्वारा जायजा लिया गया। 
  बीएसए हापुड़ अर्चना गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर पुराने जर्जर हो चुके भवन को ध्वस्त कर स्कूल में चार नए भवन बनाए गए हैं, इन नए भवनों के निर्माण के बाद बच्चों का शिक्षा के प्रति रुझान अवश्य ही बढ़ेगा, इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों से कहा कि सभी शिक्षकों को बच्चों को मन से पढ़ाना चाहिए और उन्हें सरकार द्वारा बच्चों के लिए दी जा रही शिक्षा संबंधी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करना चाहिए।