Banga Electronics

Kidszee

हापुड : गोलियों की तड़तड़ाहट से जनपद में फैली सनसनी, युवक की हत्या कर बदमाश फरार

By- अहमद सुहैल
 हापुड़। दो दिनों की शांति के बाद एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी को धता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर एक मोटर साइकिल सवार नवयुवक को मौत के घाट उतार दिया।
 मामला जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के बक्सर रेगुलेटर का है जहां हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर युवक को मौत के घाट उतार दिया, युवक को चार गोलियां मारी गयी जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवक गाँव रजबपुर अमरोहा का निवासी बताया जा रहा है जो अपनी ससुराल मीरपुर थाना हाफिजपुर क्षेत्र में आया था, ताबड़तोड़ गोलियां की तड़तड़ाहट से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है तथा फोरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य इकठ्ठा किए गए हैं तत्पश्चात युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए, बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की गयी है।