Banga Electronics

Kidszee

हापुड : ठेकों पर मिलावटी शराब की बिक्री रोकेगी एंप-पाश मशीन : डी.ई.ओ.

रिपोर्ट- संजय कश्यप/अमित गुर्जर
हापुड। सोमवार को ततारपुर स्थित शराब गोदाम पर शराब ठेकों के अनुज्ञापियो को एंम-पाश मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। मादक पदार्थों की दुकानों पर एंप-पाश मशीन अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिविर लगा कर अनुज्ञापियो को एंम-पाश मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर को मेरठ मंडल के प्रशिक्षक द्वारा शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैनो प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ ने  बताया कि मिलावटी शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी देशी-विदेशी एवं मॉडल शॉप पर एंम-पाश मशीन द्वारा शराब की बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद हापुड़ की सभी 278 दुकानों के अनुज्ञापियो व सेल्समैन को एंप-पाश मशीन का प्रशिक्षण कराया गया है। सभी दुकानों के अनुज्ञापियो को निर्देशित किया गया है कि सभी अनुज्ञापी अपनी-अपनी दुकानों पर शीघ्र ही एंप-पाश मशीन द्वारा कार्य संचालित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम  में जनपद के वरिष्ठ अनुज्ञापी अनिल कंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हापुड आबकारी निरीक्षक गोपाल श्रीवास्तव, धौलाना निरीक्षक वीके सिंह, गढ़मुक्तेश्वर निरीक्षक आशुतोष दुबे एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।