Report By- अहमद सुहैल
हापुड़ : बदमाशों के हौंसले किस कदर बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बदमाश ने सीधे एसपी दीपक भूकर पर ही गोली चलाने का दुस्साहस कर दिया, हुआ यूं कि थाना देहात क्षेत्र की नवनिर्मित टियाला पुलिस चौकी के पास चैकिंग के दौरान पुलिस की कुख्यात लुटेरे से मुठभेड़ हो गयी, सूचना पाकर एसपी दीपक भूकर स्वंम पुलिस बल के साथ घटनास्थल असौड़ा के जंगल में पहुंच गए उस दौरान गैंग मुठभेड़ जारी थी बदमाश द्वारा अपनी पिस्टल से अंधाधुंध गोलियां चलाई जा रही थी तभी एक गोली एसपी को आ लगी यह तो गनीमत रही कि कप्तान बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे वरना कोई अनहोनी हो सकती थी, मुठभेड़ के दौरान थाना देहात प्रभारी विनोद पांडेय भी गोली से बच गए किंतु एक पुलिस कर्मी बदमाश की गोली लगने से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया गया।
एसपी दीपक भूकर एंवम पुलिस टीम के जवानों द्वारा दागी गयी गोलियों से कुख्यात लुटेरा ज़ख्मी हो गया है उसके हाथ और पैर में गोली लगी है।प्रारम्भिक पूछताछ के बाद मालूम हुआ कि मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी कड़ा गैंग का सरगना एक लाख का ईनामी कुख्यात लुटेरा मोनू उर्फ मईनुद्दीन पुत्र अनवार है, कुख्यात लुटेरा दिल्ली सहित चार जिलों से लूट की घटनाओं में फरार चल रहा था जो गुड़ मॉर्निंग व नमस्ते बोलकर लूट की घटना को अंजाम देता था, मुठभेड़ स्थल पर हापुड़ एसपी सहित भारी फ़ोर्स मौजूद है लुटेरे से एक .9 एमएम की पिस्टल 8 खोखे व 47 जिंदा कारतूस तथा एक .32 एमएम की पिस्टल 6 खोखे व 31 जिंदा कारतूस, बाबूगढ़ क्षेत्र से लूटी गयी सोने की चैन, 11510/- रुपये एंव घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है, फिलहाल बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है और उसको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।



