Banga Electronics

Kidszee

हापुड : जिलाधिकारी ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन, ग्रामीण छात्रों के कंपटीशन की राह आसान


 By- Ahmad Suhail
हापुड। जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा युवाओं को शिक्षा का लाभ उठाने एंव ज्ञान अर्जित करने के लिए बनाई गई एक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
  जनपद के ग्राम सिमरौली में 
लाइब्रेरी भवन के मुख्य द्वार पर रिबन काटकर एंव दीप प्रज्वलित कर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया, इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि लाइब्रेरी के खुलने से विभिन्न क्षेत्रों में कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को इससे मदद मिलेगी, लाइब्रेरी में उपस्थित ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया गया एंव गांव में लाइब्रेरी खुलने पर खुशी जताई, लाइब्रेरी की प्रबंधक समिति द्वारा आयोजित एक छोटे से कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम को सम्मान स्वरूप पौधा भी भेंट किया गया।