- बांध तैयार होने से ग्रामीणों को बढ़ के पानी से मिलेगी राहत
हर साल गांव में हो जाता था जलभराव
रिपोर्ट - भूपेन्द्र सागर
गढ़मुक्तेश्वर। जैसे जैसे बारिश का मौसम आता जा रहा है खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है।लेकिन गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रधान सुशील कुमार ने कुछ और ही सोच रखा है बाढ़ के पानी से ग्रामीणों को बचाने के लिए ग्राम प्रधान ने गांव के लोगों से चंदा कर व पैसे कम पड़ने पर खुद डेढ़ लाख रुपये का सहयोग कर जेसीवी चलवाकर बांध तैयार करा दिया।
आपको बता दे कि जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में गांव पड़ता है नया गांव इनायतपुर जिसके प्रधान हैं एडवोकेट सुशील कुमार हर साल बारिश के समय गांव के जंगलों में क्या घरों में भी पानी भर जाता है।जिसको देखते हुए ग्राम प्रधान एडवोकेट सुशील कुमार ने बताया कि बांध तैयार करने के लिए गाँव से चंदा कराया गया।चंदे की रकम मात्र डेढ़ लाख रुपये हुई।
बांध को बनाने में कुल खर्च तीन लाख का आया जिसके बाद खुद प्रधान ने अपने पास से डेढ़ लाख रुपये लगाकर बांध को तैयार कराया।कई बार बारिश होने पर भी गांव से पानी दूर ही रह है।जिसको लेकर क्षेत्र में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्य की प्रंसन्सा हो रही है।


