Banga Electronics

Kidszee

हापुड : अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट- शिवकुमार रावत
हापुड। थाना बहादुरगढ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद ।

कार्यवाही:
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 24 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई हैं।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना
बहादुरगढ पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता: अनिल पुत्र टेकचन्द निवासी ग्राम शंकराटीला थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।

बरामदगी का विवरण:

24 पव्वे अवैध देशी शराब ।

गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम:
1. उ0नि0 श्री सुमित तोमर थाना बहादुरगढ जनपद हापुड़। 
2. का0 498 सुरेन्द्र सिंह थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड । 
3. का0 915 कुलदीप कुमार थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़।