Banga Electronics

Kidszee

देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में 6 यूपी के: प्रदेश भर के 34 जिलों की हवा अभी भी पुअर, गाजियाबाद, हापुड़ में सबसे ज्यादा हालात खराब



लखनऊ 195, फिरोजाबाद 196 और गोरखपुर 190 पहुंचा AQ

यह फोटो गजियाबाद नगर की है। राजधानी में प्रदूषण का AQI 145 बताई जा रही है।


दीपावली के 2 दिन बाद भी प्रदेश और देश में प्रदूषण के हालात खराब है देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों में यूपी के छह शहर शामिल है। इनमें फिरोजाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, इटावा, फैजाबाद, बहराइच शहर शामिल है। इसके अलावा 34 शहर ऐसे है जहां पर हवा खराब है। इसमें गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना हुआ है। जिसका अधिकतम AQI 193 बताई जा रही है। देश में प्रदूषित शहरों में 6 यूपी के शहर बुधवार की सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स के रिकॉर्ड पर अगर गौर करें तो देश के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में यूपी के छह शहर शामिल है। इसमें चौथे नंबर पर फिरोजाबाद 196 AQI, लखनऊ 195, गोरखपुर 194, इटावा 193, फैजाबाद 193, बहराइच 193 का AQI रिकॉर्ड किया गया है।

यूपी के टॉप 10 प्रदूषित शहर

गाजियाबाद        245 AQI 
हापुड़                240 AQI
गोरखपुर            194 AQI
आगरा               193 AQI
इटावा बहराइच   193 AQI
गोरखपुर            190 AQI
बुलंदशहर          188 AQI
मुजफ्फरनगर     180 AQI

यूपी के 34 शहर में प्रदूषित हवा
दीपावली के दूसरे दिन यानी 26 अक्टूबर को भी वायु प्रदूषण ज्यादा बढ़ गया है। प्रदेश के 75 जिलों में 34 जिले ऐसे हैं जिन शहरों की हवा खराब है। खराब हवा वाले शहरों में आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बहराइच, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, इटावा, फैजाबाद, फतेहपुर, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, हापुड़, हाथरस, जौनपुर, झांसी, शामली, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, वाराणसी और मथुरा जैसे शहर शामिल हैं। इन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 174 न्यूनतम है। और अधिकतम रिकॉर्ड जो की गई है वह 193 बताई जा रही है।

क्या होता है AQI Air Quality Index या फिर हिंदी में कहें तो वायु

गुणवत्ता सूचकांक, यह दरअसल एक नंबर होता है। जिसके जरिए हवा का गुणवत्ता पता लगाया जाता है। साथ इसके जरिए भविष्य में होने वाले प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है। हर शहर का AQI वहां मिलने वाले प्रदूषण कारकों के आधार पर अलग-अलग होता है।
सर्दी के साथ और बढ़ सकता है प्रदूषण मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता का कहना है, "सर्दी में इसलिए प्रदूषण बढ़ता है, क्योंकि लोग पॉलिथीन के साथ-साथ दूसरी चीजों को भी जलाते हैं। इसकी वजह से धुएं के रूप में धुंध वातावरण में फैल जाती है। ऐसे में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे-वैसे धुंध की वजह से और ज्यादा प्रदूषण हो सकता है। साथ ही गाड़ियों और फैक्ट्री का चुआं भी हवा को जहरीला बनाने का काम करता है। कंस्ट्रक्शन का काम भी बहुत होता है, जिसकी वजह से धूल हवा में मिलकर उसे जहरीली बना देती है।"

एयर पॉल्यूशन सबसे ज्यादा कौन प्रभावित के रोगी 14 से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं


ये सावधानी जरूर बरतें
• प्रदूषण को कम करने के लिए सबसे पहले पालिथीन और टायर जैसी चीजें बिल्कुल न जलाएं।
• ऐसी जगह पर न जाएं, जहां बहुत ज्यादा धुंध है।
घर से बाहर मास्क एन-95 लगाकर निकलें।
• अस्थमा और एलर्जी के मरीजों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 
• सांस और दिल की बीमारी वाले लोग अपना विशेष ध्यान रखें।