हापुड। आजादी के 75वी वर्षगाँठ पर लखनऊ में अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी एवम वाइब्रेट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी लखनऊ की ओर से गोमती नगर में मेगा कॉन्सर्ट आयोजित किया गया ! जिसमें उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से एक -एक प्रतिष्ठित गायिकाओं का चयन किया गया था !जिसमे जनपद हापुड़ से राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षिका व शानदार गायिका डॉ. रेणु देवी ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रस्तुति देकर जनपद का नाम रोशन किया !इस कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित भी किया गया !
इसके साथ ही गौरैया बचाओ अभियान को गति देते हुए इस कॉन्सर्ट में संगीत के महत्व के साथ गौरैया के चहचहाने के मधुर संगीत को भी महत्वपूर्ण बताया व कार्यक्रम संयोजिका व मुख्य अतिथि को कृत्रिम गौरैया के घर भेंट किये।
जिसकी सभी ने बहुत सराहना की।
कार्यक्रम संयोजिका वंदना मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम जी के जीवन के विविध पहलुओं पर आधारित पारंपरिक गीतों जैसे- सोहर ,बधाई आदि गीतों की सुंदरतम प्रस्तुति 75 जिलों की चयनित गायिकाओं द्वारा दी गयी !इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान जलशक्ति मंत्री श्री स्वतन्त्र देव सिंह जी व विशिष्ट अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक जी रही !इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया!


