रिपोर्ट- अहमद सुहैल
आज हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के महामुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया था, मेलबर्न में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए जिसके जवाब में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने शानदार बॉलिंग करते हुए तीन-तीन विकेट झटके, हालांकि टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 4 विकेट जल्दी जल्दी गिर गए, एक समय भारत की स्थिति पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने मैच को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की जिस कारण टीम इंडिया ने हारा मैच जिताकर दीपावली पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है, आखिरी ओवर में जब भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे तब कोहली ने कमाल दिखलाया और स्पिनर नवाज की नो बॉल पर सिक्स जड़ा, इसके बाद फ्री हिट पर बोल्ड हुए तो 3 रन दौड़ कर ले लिए, जिसके बाद टीम को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे तभी दिनेश कार्तिक आउट हो गए, इसके बाद अश्विन आए तो नवाज ने वाइड फेंक दी अगली गेंद पर अश्विन ने एक रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाकर भारत वासियों को दीपावली का तोहफा दिया।


