
रिपोर्ट- नवीन गौतम/ शिवकुमार रावत
हापुड। थाना सिम्भावली व एसओजी पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड में 02 बदमाशों को घायलावस्था में किया गिरफ्तार,जिनके कब्जे से अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद।
प्रारम्भिक पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम शाका उर्फ हिमांशु व मयंक उर्फ मिथुन बताया है, जो 05 दिन पूर्व सिम्भावली क्षेत्रान्तर्गत 03 व्यक्तियों को गोली मारने की घटना से संबंधित है।
गिरफ्तार दोनों बदमाश 25-25 हजार रुपये के इनामी थे।
पुलिस ने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


