रिपोर्ट- नवीन गौतम/ शिवकुमार रावत
हापुड। 02 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153वीं जयंती एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी 118वीं जयंती के अवसर पर जिला कारागार गाज़ियाबाद में जेल अधीक्षक आलोक सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए देश के प्रति उनके द्वारा दिये गए योगदान को स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गयी। जेल अधीक्षक आलोक सिंह द्वारा कारागार के अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हे महात्मा गांधी जी की शिक्षाओं की महत्ता बताते हुए उन्हे अंगीकार करने और उनका अनुसरण करते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जेलर ब्रजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा परामर्शदाता डॉ० एम०के० तोमर, डिप्टी जेलर अजय कुमार झा, शैलेश कुमार सिंह, संजय कुमार शाही, विजय कुमार गौतम तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगणों द्वारा भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गयी।


