Banga Electronics

Kidszee

नालंदा : हिलसा में नीरज कुमार की पुण्यतिथि पर ऋषि परम्परा द्वारा गरीबों असहायों के बीच बाँटा गया कम्बल




हिलसा (नालंदा )। अपने सामाजिक कार्यो से लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुके सामाजिक संस्था ऋषि परम्परा व विकास मित्र के द्वारा आये दिन गरीब असहायों के बीच राशन से लेकर कपड़ा व अन्य जरुरत की वस्तुएँ बाँट कर खुशियाँ बिखेर रहे हैं। गरीब असहाय पीड़ितों के मदत के लिए हमेशा तत्पर रहते  ऋषि परम्परा व विकास मित्र के टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास से गरीब असहायों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं। इस कड़ी में ऋषि परम्परा व विकास मित्र टीम के नेतृत्वकर्ता धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिवक्ता भरत प्रसाद सिंह ने अपने छोटे पुत्र नीरज कुमार की पुण्यतिथि पर करायपरसुराय प्रखण्ड के गुलरिया विगहा तथा गालिब पुर एवं हिलसा प्रखण्ड के छोटी घोषी तथा बड़ी घोषी में असहाय बुजुर्गों के बीच ऋषि परम्परा व विकास मित्र के नेतृत्व में ठंड को देखते हुए कंबल वितरण करवाया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम कुमार,गोलू कुमार ,नीतीश कुमार एवं अन्य लोगों ने अथक प्रयास किया।