Banga Electronics

Kidszee

कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन गर्ल्स बीएड छात्राओं हेतु अतिथि व्याख्यान का हुआ आयोजन


रिपोर्ट - हसरत पवांर/पवन कुमार 
हापुड़। कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन गर्ल्स बीएड छात्राओं हेतु व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ संदीप कुमार प्रोफेसर एच एन मिश्रा कॉलेज कानपुर रहे। व्याख्यान का टॉपिक (आज की शिक्षा प्रणाली के व्यावहारिक अनुभव) रहा। मुख्य वक्ता ने छात्राओं को शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए व्यवहारिक रूप से उसके अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक अनुभव से ही आज की स्थिति में शिक्षा प्राणली को समझा व सीखा जा सकता है। छात्राओं ने बड़ी ही उत्सुकता के साथ व्याख्यान में प्रतिभाग लिया। छात्राओं ने अपने विचारों से भी मुख्य वक्ता को अवगत कराया तथा अपनी जानकारी के लिए छात्राओ ने प्रश्न भी मालूम किये। अतिथि व्याख्यान छात्राओं के लिए बहुत ही लाभदायक रहा। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।