Banga Electronics

Kidszee

गो सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं : मोहित चौधरी


रिपोर्ट- हसरत पवार 
हापुड़।हम आपके समक्ष एक ऐसे बहुचर्चित समाजसेवी/गौ रक्षक की जीवनी पेश कर रहे है जिसके लिए गौ सेवा से बढ़कर कुछ नही। जिनको लोग समाजसेवा के क्षेत्र में मोहित चौधरी के नाम से जानते है। जनपद के गाँव शेखपुर के निवासी है।उनके पिता का नाम नरेन्द्र सिंह है।उन्होंने समाजसेवा का सही मायने अपने माता-पिता से सीखे है।उनका कहना है की गाँव-शहर में घुमने वाले बेसहारा जानवर पेट भरने के लिए गलियों में भटक रहे हैं। साथियों के सहयोग से भटकने वाले इन बेजुबान जानवरों को चारा खिलाया जा रहा है। हर मुमकिन मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इंसान तो बोलकर मदद मांग लेता है लेकिन ये बेसहारा तो सामान्य दिनों में भी प्रकृति और इंसानों पर निर्भर है। सभी को इनकी सेवा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि गो सेवा से बढ़कर ओर कोई पुण्य नहीं है। सभी को प्रतिदिन गाय की सेवा करनी चाहिए।मोहित चौधरी काफी समय से राष्ट्रीय गौ सेवा संघ में जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय सनातन एकता मंच मेरठ मंडल से उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे है।उन्होंने आखिर में देश धर्म का नाता है-गाय हमारी माता है कहकर अपनी वाणी को विराम दिया।