हापुड। प्रीत विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि सभी वार्डों में पन्ना प्रमुख तैयार किए जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी जिले में तीनों नगर पालिका सीट व नगर पंचायत सीट जीतने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस लिए ही भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है।क्योंकि प्रदेश में किसी भी समय अधिसूचना व चुनाव की तिथि जारी हो सकती है । जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि सभी वार्ड प्रभारी अपने अपने वादों में प्रवास करें अधिक से अधिक समय अपने वार्ड में किसी की वोट अगर नहीं बनी है तो उसे नई वोट किस प्रकार से बनेगी इस विषय की जानकारी आने वाले कुछ दिनों में जनपद के सभी प्रवासियों का अपने अपने वार्ड में प्रभाव होना है। इसको सुनिश्चित करें अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ह सारस्वत ने कहा कि अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को वार्ड में चुनाव लड़ने के लिए का मौका दिया जाए जिससे कि अधिकांश वार्ड भाजपा जीते वार्ड पर चुनाव जीतने का मतलब है। नगर पालिका अध्यक्ष का पद चुनाव बहुत सुगमता के साथ जीत सकते हैं। साथ सभी उपस्थित पदाधिकारीगणों से सांगठनिक चर्चा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्यामइंद्र त्यागी, पुनीत गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, अशोक पाल, विक्रांत शर्मा, पवन सैनी, राजीव सिरोही, राजेश शर्मा, राज सुंदर तेवतिया, अमित सिवाल तथा पदाधिकारीगण भाजपा व मोर्चा अध्यक्ष गण तथा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।



