ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह
हापुड। थाना हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
थाना प्रभारी आशीष कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया खुलासा।
थाना हापुड देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध/नकली/अपमिश्रित शराब को तैयार कर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से भारी मात्रा मे नकली/अवैध/अपमिश्रित शराब, खाली पव्वे, रैपर बार कोड, स्टीकर रैपर, द्रव्य पदार्थ (ENA) व यूरिया आदि तथा घटना मे प्रयुक्त टाटा पिकअप बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्रव्य पदार्थ (ENA) व यूरिया आदि से अवैध/अपमिश्रित शराब को तैयार कर उसकी तस्करी करने के लिए दुग्ध वाहन का प्रयोग करते थे। थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व की अधिकारियों की प्रशंसा। थाना हापुड देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध / नकली /अपमिश्रित शराब को तैयार कर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से भारी मात्रा मे नकली / अवैध / अपमिश्रित शराब, खाली पव्वे, रैपर बार कोड, स्टीकर रैपर, द्रव्य पदार्थ (ENA) व यूरिया आदि तथा घटना मे प्रयुक्त टाटा पिकअप बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्रव्य पदार्थ (ENA) व यूरिया आदि से अवैध / अपमिश्रित शराब को तैयार कर उसकी तस्करी करने के लिए दुग्ध वाहन का प्रयोग करते थे।
कार्यवाही:-
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध / अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध / नकली / अपमिश्रित शराब को तैयार कर उसकी तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा मे नकली / अवैध/अपमिश्रित शराब, खाली पव्वे, रैपर बार कोड, स्टीकर रैपर, द्रव्य पदार्थ (ENA) व यूरिया आदि तथा घटना में प्रयुक्त टाटा पिकअप बरामद हुआ है। उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थानः-
धनौरा कट हापुड मेरठ बाईपास के पास ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1. कैलाशचन्द्र पुत्र चन्द्रपाल लोधी निवासी पाली परतापुर थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर।
2. संजय पुत्र शादीराम लोधी निवासी माँ० पट्टीहजारी गढ़ अड्डे के पास कस्बा व थाना जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी का विवरण:-
1. 05 पेटी (220 पव्वे) अवैध शराब मिस इण्डिया मार्का
2. 210 पव्वे खाली।
3.05 कैन द्रव्य पदार्थ (ENA) से भरी हुई करीब 275 लीटर व 05 किलोग्राम यूरिया ।
4. 770 देशी शराव के पव्वे के ढक्कन ।
5.09 रैपर बार कोड प्रत्येक में 84 कुल 756. 6. मिस इण्डिया मार्का स्टीकर 33 रैपर प्रत्येक में कुल 792 रैपर ।
7. दूध के 95 कैरेट खाली ।
8.06 बड़ी कैरेट 05 डिब्बे दही ।
9. 50 पैकेट दुध।
10. घटना / शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा पिकअप रजि0न0 UP 13 AT 6885
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. थाना प्रभारी श्री आशीष कुमार, हापुड़ देहात थाना, जिला हापुड़।
2. एसएसपी श्री नसीम खान, थाना हापुड़ देहात, जिला हापुड़।
3. उ0नि0 श्री विनोद कुमार थाना हापुड देहात जनपद हापुड । 4. उ0नि0 श्री इन्द्रकान्त यादव थाना हापुड देहात जनपद हापुड़।
5. है काD 116 राजीव कुमार थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़।
6. है0का0 644 विनीत धामा थाना हापुड देहात जनपद हापुड़।
8. का0 जयकरन थाना हापुड देहात जनपद हापुड |
7. है0का0 626 सचिन कुमार थाना हापुड देहात जनपद हापुड ।
9. का0 231 अक्षय कुमार थाना हापुड देहात जनपद हापुड | 10. का0 953 जोरावर सिंह थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़।


