डीएम के आदेश पर शीतलहर के चलते हापुड़ जनपद के इंटर तक के समस्त स्कूल का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक हुआ
रिपोर्ट - नवीन गौतम/ अहमद सुहैल
हापुड। बढ़ती ठंड व शीतलहर के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर हापुड़ जनपद के इंटर तक के सभी स्कूल का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक का हो गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक पी. के. उपाध्याय ने बताया कि जनपद हापुड के सभी माध्यमिक विद्यालय / संस्कृत माध्यमिक विद्यालय / मदरसा / सीबीईसीएसई / परिषदीय प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय अत्यधिक ठंड वह शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण जिलाधिकारी मेधा रूपम महोदय द्वारा विद्यालय समय में परिवर्तन के कारण दिय निर्देशों के अनुपालन में हापुड जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के समस्ता राजकीय, केन्द्रीय शासकीय सहायता प्राप्त स्ववित्तपति विद्यालयों का संचालन दिनाक 22 दिसम्बर 2022 से प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अग्रिम आदेशों तक के लिए किया गया है।