Banga Electronics

Kidszee

हापुड : हर घर जल के अंतर्गत 93 ग्राम सभाओं के युवाओं को दिया गया फिटर का प्रशिक्षण

हर घर जल के अंतर्गत 93 ग्राम सभाओं के युवाओं को दिया गया फिटर का प्रशिक्षण
By- Naveen gautam/Ahmed suhel 
हापुड। सोमवार को विकासखंड हापुड़ के सभागार में  जल जीवन मिशन हर घर जल के अंतर्गत मानव विकास एवं सेवा संस्थान के तत्वाधान में फिटर का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुनील कुमार धारीवाल (जे. ई. आर. ई. डी.) अंजू चौधरी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व ब्लॉक से कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ने बताया कि कुशल कारीगर जल जीवन मिशन के रीड की हड्डी हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर संदीप कुमार के द्वारा फिटर के कार्य बताए गए उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सत्रवार सभी प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन खंड हापुड से शहरोज, डीपीएमयू से शाहजेब उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद के 93 ग्राम सभाओं के 2-2 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। संस्था से नितेश बाजपेई जिला समन्वयक, गुरुदेव, अतुल, शरद चंद्र आदि लोग मौजूद रहे l