Banga Electronics

Kidszee

हापुड : जिला जेल डासना में क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, बंदियों द्वारा क्रिसमस ट्री की खूबसूरत सजावट प्रभु इशू से प्रार्थना कर केक काटा


रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
जिला कारागार गाजियाबाद में जेल अधीक्षक आलोक सिंह के निर्देशन में क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमे बंदियों द्वारा क्रिसमस ट्री की बहुत ही खूबसूरत सजावट की गयी तथा पूरे गार्डन को रंगीन झालरों और लड़ियों से सजाया गया। कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा क्रिसमस के त्यौहार पर प्रभु इशू से प्रार्थना कर केक काटा गया और संगीत पर नृत्य किया गया। जेलर ब्रजेन्द्र सिंह द्वारा सभी बंदियों को क्रिसमस के त्यौहार और आने वाले नववर्ष की शुभकामनायें दी गयी। इस अवसर पर डिप्टी जेलर अजय कुमार झा, संजय कुमार शाही, विजय कुमार गौतम तथा अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।