ब्यूरो चीफ - लक्ष्मण सिंह
हापुड। जल जीवन मिशन -"हर घर जल" के अंतर्गत जनपद हापुड़ के ब्लाक हापुड़ सभागार में युवाओं को मोटर मकैनिक का प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण का उद्घाटन सुनील कुमार धारीवाल जी जूनियर इंजीनियर (ग्रामीण इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट) व अंजू चौधरी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लाक हापुड़ के प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो दो प्रशिक्षणार्थियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक शरद चंद्र द्वारा पानी की टंकी की सुरक्षा व्यवस्था व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा तथा उन्होंने बताया कि ग्रामसभा के सभी घरों में नल द्वारा शुद्ध जल पहुंचाना आप सभी का प्रमुख दायित्व है प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों को सुनील कुमार धारीवाल व अंजू चौधरी द्वारा टूल किट प्रदान की गई सुनील कुमार धारीवाल द्वारा बताया गया कि जल हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था से जिला समन्वयक नितेश बाजपेई ,ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर ईशांत फील्ड ऑफिसर गुरुदेव, मनीष ,अतुल शिवमआदि लोग उपस्थित रहे


