Banga Electronics

Kidszee

हापुड : एबीवीपी के झंडे नेहरू प्रतिमा स्थल पर लगाने पर कांग्रेसियो में रोष


रिपोर्ट - शिवकुमार रावत 
हापुड़। बुधवार को नेहरू प्रतिमा स्थल पर एबीवीपी के झंडे लगे होने पर कांग्रेस जनों ने रोष व्यक्त किया हैं और अपनी आपत्ति दर्ज कराई हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि बुधवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नेहरू प्रतिमा स्थल पर झंडे लगा दिए गए थे, जिससे कांग्रेस जनों में काफी रोष हैं। अभिषेक गोयल ने नेहरू प्रतिमा स्थल से एबीवीपी के झंडे तत्काल हटवाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा हैं कि अगर नेहरू प्रतिमा स्थल से एबीवीपी के झंडे नहीं हटवाए गए तो कार्यकर्ता इसकी शिकायत नगरपालिका परिषद को करेंगे। कांग्रेस जनों ने कहा हैं कि इससे पहले भी नेहरू प्रतिमा स्थल पर भाजपा नेताओं के होर्डिंग्स लगवाए गए थे जिसे लेकर कांग्रेस जनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।