रिपोर्ट -लक्ष्मण सिंह
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में यातायात निरीक्षक ने टीम के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। जिसमें हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली और ई-रिक्शा पर रिफ्लेक्टर भी लगाए। नगर में यातायात निरीक्षक मनु चौधरी ने क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ले जाने वाले ऑटो रिक्शाओं को सीज किया। इस दौरान बाइक और कारों के भी दस्तावेज भी जांचे। मनु चौधरी ने बताया कि 25 वाहनों के चालान किए गए हैं, इसमें बाइक और गन्ने से लदे ट्रेक्टर ट्राले और ट्रक शामिल हैं। वहीं 9 ऑटो, 2 बाइक, 11 ऑटो भी सीज किए गए। वाहनों पर कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान मनु चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत अभियान 4 फरवरी तक इसी तरह जारी रहेगा। घर से निकलने से पहले बाइक सवार हेलमेट जरूर लगाएं, जिससे हादसों में कमी आ सके।


