हापुड : बस्ती में वर्चुवल मोड से सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन
By- Naveen Gautam/Lakshman Singh
हापुड। भारत सरकार द्वारा जनपद बस्ती में वर्चुवल मोड से सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा इस अवसर पर बच्चो और अध्यापको से सीधा संवाद किया तथा सभी खिलाडियो को सम्बोधित करते हएु उनका उत्साहवर्धक किया गया।
समारोह जनपद हापुड के समस्त प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय एव समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयो मे बडे उत्साह के साथ देखा एव सुना गया तथा अपने सम्बोधन मे कहा कि सासद खेल महाकुंभ करने वाले युवा खिलाडियो को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ ट्रेनिग सेटर मे अग्रिम ट्रेनिग के लिए चुना जायेगा। जिससे युवा पीडी को बहुत लाभ होगा। खेल कूद महाकुंभ को लेकर युवाओ मे काफी उत्साह है। खेल प्रतिनिधियो के लिए यह पहल एक बहतरीन अवसर प्रदान करती है।
जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा ने बताया कि यह खेल महाकुंभ प्रधानमंत्री जी कि अनूठी पहल है, जो प्रदेश एव क्षेत्र के युवाओ को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर एव मंच प्रदान करती है ओर उन्हे खेल को करियर को एक विकल्प के रूप मे अपनाने के लिए प्रेरित करती है। यह प्रति युवाओ मे अनुशासन टीम भावना, स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास एव राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने का भी सुनहेरा अवसर भी प्रदान करता है।


