रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह/ पवन कुमार
हापुड़। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता गांव गोयना में हुई सात माह के बच्चे की मौत पर गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बच्चे के परिजनों को सांत्वना देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई लापरवाही से बच्चे की मौत की बात परिजनों द्वारा बताई गई है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता दर्शन सिंह चौधरी, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शालू जौहरी, राजाराम भारती, एडवोकेट बिलाल कुरैशी मौजूद रहे।


