Banga Electronics

Kidszee

हापुड : रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलिज के प्रबंधन समिति चुनाव को रद्द करने का स्वागत, ईमानदार व सख्त अनुशासित प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य को चुनाव अधिकारी बनाने की मांग


रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह/अहमद सुहैल 
हापुड। रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलिज के प्रबंधन समिति चुनाव को रद्द करने के सन्दर्भ में मंगलवार को एक निधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि रामनिवास स्मारक बालिका इण्टर कॉलिज, हापुड़ के प्रबन्ध समिति के चुनाव में चुनाव अधिकारी द्वारा बरती गई अनियमितता तथा फर्जी मतदान करने और कराने को लेकर आपके द्वारा मतदान रद्द किये जाने की कार्यवाही का हम आभार प्रकट करते हैं।
इस मतदान को जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर पुनः कराने हेतु चुनाव अधिकारी व परिवेक्षक नियुक्त किये जायेंगे। इस सम्बन्ध में निवेदन है कि चुनाव अधिकारी के रूप में जिले के ईमानदार व सख्त अनुशासित प्रधानाचार्यों में से चुनाव अधिकारी बनाया जाये, तो चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहनी निश्चित है। किसी ऐसे व्यक्ति को चुनाव अधिकारी न बनाया जाये जो पहले से ही कई कालिजों का चुनाव अधिकारी बना हुआ है। परन्तु आज तक चुनाव न करा पा रहा हो या रामनिवास स्मारक बालिका इण्टर कॉलिज, हापुड़ किसी भी जांच से जुड़ा रहा हो अथवा कॉलिज से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हो। उन्होने बताया कि जिले में चार ऐसे प्रधानाचार्य हैं, जो अपने अनुशासन व ईमानदारी के लिये मिसाल हैं। जिनमें सी० एल० शर्मा प्रधानाचार्य, टैगोर पब्लिक इण्टर कॉलिज, के0 पी0 सिंह, प्रधानाचार्य आर0आर0 इण्टर कॉलिज वझीलपुर, उपकार दत्त शर्मा, प्रधानाचार्य आदर्श इण्टर कॉलिज, नली हुसैनपुर तथा डॉ० मनोज कुमार प्रधानाचार्य दीवान इण्टर कॉलिज, हापुड़ हैं।
प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से कहा की नामों पर विचार कर चुनाव अधिकारी बनाने की कृपा करें। उ०प्र० इण्टरमीडिएट एक्ट का कोई ऐसा नियम नहीं है कि राजकीय कॉलिज का या सहायता प्राप्त कॉलिज का प्रधानाचार्य ही चुनाव अधिकारी बन सकता है। कोई भी ईमानदार, निष्पक्ष व अनुशासित व्यक्तिको चुनाव अधिकारी बनाया जा सकता है। साथ ही यह भी प्रार्थना है कि परिवेक्षक के रूप में भी किसी निष्पक्ष व अनुशासित अधिकारी को नियुक्त किया जाये।
ज्ञापन देने वालों में साजेन्द्र सिंह त्यागी, गिरीश त्यागी, राजीव अग्रवाल, विजय त्यागी, अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी आदि मौजूद रहे।