हापुड। मकर सक्रांति के उपलक्ष में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भूपेंद्र सिंह की तरफ से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजय त्यागी, सुभाष कामरेड जिला कोषाध्यक्ष, संजय शर्मा जिलाध्यक्ष हापुड़, छतर पाल सिंह जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, सन्नी जाट जिला मंत्री युवा मोर्चा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


