Banga Electronics

Kidszee

हापुड सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में निकली तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह
हापुड़। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

 तिरंगा यात्रा में सैंकड़ों सपा कार्यकर्ताओं शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा सुबह शहर अध्यक्ष याद इलाही कुरैशी के बुलंदशहर रोड स्तिथ पार्टी कार्यालय से आरंभ हुई। यात्रा तहसील चौराहा होते हुए नगरपालिका स्तिथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर समापन हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
तिरंगा यात्रा में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, पदम सिंह, संजय यादव, याद इलाही कुरैशी, जहीर सलमानी, कुंवरपाल यादव, शालू जौहरी, राजाराम भारती सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।