Banga Electronics

Kidszee

वर्ष 2016 से वांछित चल रहा 10 हजार रुपए का इनामिया बदमाश, थाना जानसठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार




रिपोर्ट - नवीन गौतम 
मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा शातिर एंव इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी / धरपकड अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ व प्रभारी निरीक्षक जानसठ विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस द्वारा दिनांक 9 फरवरी को मु0अ0सं0 247/16 धारा 420/467/467/471/420/120बी थाना जानसठ मु0नगर में वर्ष 2016 से फरार चला रहा वांछित अपराधी योगेन्द्र कुमार पुत्र भुल्लन सिंह नि0 ग्राम सलावा थाना सरधना जिला मेरठ हाल पता महावीर खटीक डेरी वाले का मकान बाल भारती वाली गली मिमलाना रोड लावाला थाना कोतवाली नगर जिला मु0नगर जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 10000 रू का इनाम घोषित था, को मुखबिर की सूचना पर समय 15.30 बजे तालडा मोड से गिरफ्तार किया गया है। 
गिरफ्तार बदमाश पिछले कई वर्षों से जगह बदल बदल कर रह रहा था। अभियुक्त योगेन्द्र कुमार द्वारा वर्ष 2016 में किसान सेवा सहकारी समिति लि० सालारपुर से फर्जी कागजातों के आधार पर कृषक लोन प्राप्त किया गया था जिसमे अभियुक्तगण दीपक कुमार पुत्र साधुराम, संदीप पुत्र रमेश चन्द, रमेश चन्द पुत्र पौतम, निवगण मकान न 753 हनुमानपुरी रामलीला टीला थाना को नगर मुरानगर विपिन पुत्र सुशील कुमार नि0 म0न0 726/5 हनुमानपुरी रामलीला टीला थाना को0नगर मु0नगर, बबलू व अनिल पुत्रगण सतपाल सैनी निगण मन 111/47 गऊशाला नदी रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुरानगर व जयपाल शर्मा पुत्र स्व0 पूर्णचन्द्र शर्मा तत्कालीन सचिव किसान सेवा सहकारी समिति लि० सलारपुर म030934 संजय मार्ग गांधी नगर थाना नई मंडी मु0नगर पूर्व मे ही गिरफ्तार होकर जेल चले गये थे अभियुक्त योगेन्द्र कुमार वर्ष 2016 से फरार चल रहा था। अभियुक्त को थाना पुलिस द्वारा अथक प्रयासों के उपरान्त गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
योगेन्द्र कुमार पुत्र भुल्लन सिंह नि0 ग्राम सलावा थाना सरधना जिला मेरठ हाल पता महावीर खटीक डेरी वाले का मकान बाल भारती वाली गली मिमलाना रोड लावाला थाना कोतवाली नगर जिला मुधनगर

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 247/16 धारा 420/467/467/471/420/120बी थाना जानसठ मु0नगर

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 सुरेन्द्र राव 
2. है0का) जोगेन्द्र सिंह
3. का0 55 जितेन्द्र कुमार
4. का0 711 गजेन्द्र मावी 5. का0 307 सतपाल सिंह

विवेचक-
उ0नि0 श्री सुरेन्द्र राव