Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार के घर सोने चांदी के जेवर व नगदी समेत लाखो की चोरी

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार के घर सोने चांदी के जेवर व नगदी समेत लाखो की चोरी
रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह/शिवकुमार रावत 
हापुड़। पत्रकार के बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाकर घर में रखे करीब 35 हजार रुपए नकद, सोने और चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।
 शनिवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। 
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज निवासी पत्रकार तुषार शर्मा अपने परिजनों के साथ साले की शादी में अलीगढ़ गए हुए थे। 14 फरवरी को घर में ताला लगा था। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जब परिजन घर पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ देख उन्हें चोरी का शक हुआ। जब वह घर में दाखिल हुए तो देखा कि ऊपर के कमरों का भी दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद पहली मंजिल स्थित कमरों का सामान बिखरा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पीड़ित ने देखा कि दोनों कमरों की अलमारी खुली हुई है। इस दौरान चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी से 20 हजार रुपए, मिट्टी की गुल्लक तोड़कर करीब पांच हजार रुपए और दूसरे कमरे में रखी अलमारी के लॉकर का दरवाजा काटकर उसमें 10,000 चुरा लिए। चोरों ने इस दौरान घर में रखी सोने चांदी के जेवर भी चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर कार्रवाई शुरू कर दी है।