Banga Electronics

Kidszee

हापुड : डॉ. राममनोहर लोहिया की 113वीं जयंती मनाई

रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह
हापुड़। सपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्तिथ कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की 113वीं जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ व प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता पदम सिंह ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपने सिद्धांतों के चलते देश में नए आयाम स्थापित किए। उनके द्वारा देश व प्रदेश हित में किए गए सराहनीय कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डॉ. लोहिया के आदर्शों से प्रभावित होकर स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सपा का गठन किया। आज सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलकर समाजवादी पार्टी को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में अपनी अलग ही पहचान दिलाने के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे है।
इस अवसर पर अंकित भड़ाना, दिनेश तोमर, नाजिम चौधरी, संजय यादव, शालू जौहरी, जहीर सलमानी, यादइलाही कुरैशी, वाहिद चौधरी, बिलाल कुरैशी, जमालु सैफी, राजाराम भारती, यूनुस चौधरी सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।