Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष कुमार उर्फ मोनू भैया ने बड़ाया कार्यकर्ताओ का हौसला


बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनीष कुमार उर्फ मोनू भैया बसपा प्रत्याशी पति श्रीपाल का स्वागत करते हुए।





बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी को तन, मन व धन से लड़ाया जाएगा चुनाव: मनीष सिंह, मोनू

-कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए उनसे चुनाव में जुटने का किया आह्वान

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह 
हापुड़। फ़्री गंज रोड स्तिथ एक होटल में आयोजित बसपा की प्रेस कांफ्रेंस में बसपा के पूर्व विधानसभा एवं सदर नगर पालिका प्रत्याशी मनीष सिंह, मोनू ने प्रत्याशी पुष्पा देवी को तन, मन व धन से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए उनसे चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
बसपा के पूर्व प्रत्याशी मनीष सिंह, मोनू ने कहा कि वह पहले भी बसपा के थे, आज भी बसपा के सिपाही है। पार्टी ने उन्हें व उनके परिवार को बहुत सम्मान दिया है। उनके लिए पार्टी से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। वहीं सदर नगर पालिका प्रत्याशी पुष्पा देवी को उनके माध्यम से तन, मन व धन से भरपूर तरीके से चुनाव लड़ाया जाएगा। उनकी बहन मानवी सिंह के कांग्रेस से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उनकी बहन है और हमेशा रहेगी। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त है। लेकिन वह बसपा प्रत्याशी के साथ हैं। प्रेस कांफ्रेंस में उनका यह कहना बसपा कार्यकर्ताओं को संजीविनी मिलने जैसा है। जिससे बसपा कार्यकर्ता बहुत ज्यादा उत्साहित है। इस दौरान बसपा प्रत्याशी के पति एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीपाल व नेताओं ने मनीष कुमार, मोनू का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल कॉर्डिनेटर तिलक चौधरी, बामसेफ के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि भूषण गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष एके कर्दम, जिला महासचिव विनोद कार्तिक, विधानसभा अध्यक्ष केपी सिंह, महेश टायर वाले, राजकुमार सागर, मास्टर हीरालाल, नरेश गौतम, विनोद कर्दम, नितिन कुमार, बबलू त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।