Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया


-सीओ अशोक कुमार शिशौदिया, कोतवाल संजय पाण्डेय व बार सचिव नरेंद्र शर्मा को किया सम्मानित

रिपोर्ट - नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह 
हापुड़। श्री परशुराम जनसेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को दिल्ली रोड स्तिथ परशुराम भवन सभागार में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक पंडित वैध वरुण शर्मा के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं सीओ अशोक कुमार शिशौदिया और विशिष्ट अतिथि एवं कोतवाली हापुड़ नगर प्रभारी निरीक्षक संजय पाण्डेय व बार सचिव नरेंद्र शर्मा को भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी लोगों ने भगवान परशराम से सम्पूर्ण ब्राह्मण कुल स्वस्थ दीर्घायु रहने की प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगीरथ शर्मा व संचालन उमेश चंद शर्मा ने की।  इस अवसर गिरीश चंद शर्मा, बृजेश शर्मा, संजय शर्मा, डा० करुण शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, आशुतोष आजाद, डॉ. अशोक मैत्रेय, डीके वशिष्ठ, हर्ष शर्मा,  विजय शर्मा, नानकचंद शर्मा, संतराम, राजेश गौतम, नवनीत शर्मा, मनोज शर्मा, पवन, सहदेव शर्मा, बॉबी पाठक, रोहित तिवारी, मोनू बजरंग, प्रमोद काल्यायन, अस्तिलेश शर्मा, नवीन गौड़, विपुल गौड़, मांगेराम शर्मा, विशाल कौशिक, आकाश दत्त शर्मा, गुड्डू विकास शर्मा, अभिषेक शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, शिवम मिश्रा, पूजा शर्मा, सौरभ शर्मा, सुनीता शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, निशांत शर्मा उपस्थित रहे।