मनमुटाव भुला एकजुट होकर नगरीय निकाय चुनाव में जुटे सभी कार्यकर्ता: पदम सिंह
रिपोर्ट- नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। दिल्ली रोड स्तिथ सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से देश ही नहीं बल्कि प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। जिसके चलते देश व प्रदेश की जनता भाजपा को देश व प्रदेश से हटाने का मन बना चुकी है। वहीं सपा नगरीय निकाय चुनाव में जनपद की सभी सीटें जीतने का कार्य करेगी। प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता पदम सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। प्रदेश की जनता अब भाजपा के लुभावने वादों से ऊब चुकी है।
प्रदेश की जनता भाजपा को हराने के लिए सपा को एक मात्र विकल्प मान रही है। जनता के इस विश्वास को कायम रखने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता मनमुटाव भुलाकर एकजुट होकर नगरीय निकाय चुनाव में जुटे और सपा को जनपद की सभी सीटें जिताने का सराहनीय कार्य करें। पूर्व मंत्री भूषण त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, तेजपाल प्रमुख, पूर्व चेयरमैन सोना सिंह, जहीर सलमानी, गफ्फार खां व दिनेश तोमर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में ललित सिंह, रूपेश पंडित, शहजाद चौधरी, संजय गहलोत, पीयूष मंडोडिया, शालू जोहरी, वाहिद चौधरी, बिलाल कुरैशी, सनी पवार, राजाराम भारती, भोपाल सिंह, नाजिम चौधरी, पुरुषोत्तम वर्मा, रूपचंद यादव, मनीष कुमार, आदेश पुरी, नरेश त्यागी, नीरज कुमार, बुद्ध प्रकाश कश्यप, मुकेश कोरी, अय्यूब सिद्दीकी, अख्तर मलिक, विनीत त्यागी, बबलू प्रधान, इकबाल गाजी, फारुख प्रधान, अंकित भड़ाना, जहीर पहलवान, असलम मंसूरी, मोहित नागर, खुशनूद सैफी मौजूद रहे।