रिपोर्ट - परवेज अली
गढ़मुक्तेश्वर। शैक्षिक यात्रा एवं प्रांतीय परिवार प्रबोधन के संयुक्त कार्यक्रम के तहत रविवार को मेरठ के संत रविदास गुरुकुलम् के छात्रों और अध्यापकों ने अभिभावक प्रधानाचार्य शालू गुप्ता के नेतृत्व में नगर के डीएम पब्लिक स्कूल एवं डीएम स्पोर्टस एकेडमी पहुंचे।
रविदास गुरुकुलम् के छात्रों ने स्कूल की शैक्षिक गतिविधियों, खेलकूद समेत अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। छात्रों ने स्कूल के पुस्तकालय, क्रीडा क्षेत्र, दुग्ध प्लांट का निरीक्षण भी किया। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं में मौजूद उपकरणों और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य शालू गुप्ता ने कहा कि रविवार को आयोजित शैक्षिक भ्रमण के दौरान उनके स्कूल के छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए काफी कुछ सीखा। वहीं डीएम पब्लिक स्कूल प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गुरुकुल शिक्षा के माध्यम से छात्रों को कुशल नागरिक बनने और सकारात्मक भाव से आगे बढऩे की शिक्षा दी जाती है। जोकि काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान शिक्षक एवं छात्र समेत अभिभावक भी मौजूद रहे।


