-प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रिपोर्ट - लक्ष्मण सिंह/ पवन कुमार
हापुड़। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए जनपद के लिए शासन द्वारा (गत वर्ष के लिए निर्धारित परिव्यय) धनराशि रू0 168. 23 करोड रूपए की धनराशि परिव्यय निर्धारित है। उक्त धनराशि के सापेक्ष विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किये है। शासन की प्राथमिकतानुसार स्वच्छता के लिए 0.83 करोड़, लाभार्थीपरक योजनाओं (पेंशन, छात्रवृत्ति इत्यादि) के लिए 38.78 करोड़, सड़क निर्माण के लिए 15.73 करोड़, कृषि एवं सिचाई के लिए 1.74 करोड़, रोजगार सृजन के लिए 7.04 करोड, शिक्षा के लिए 26.18 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के लिए 46.04 करोड़ का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। 168.23 करोड़ की कुल प्रस्तावित परिव्यय धनराशि में केन्द्रांश 49.79 करोड़, राज्यांश 118.43 करोड़ और 24.48 करोड़ अनुसूचित जाति के लिए प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि
वर्ष 2022-23 में शासन की प्राथमिकता के अनुसार लाभार्थी परक योजनाओं के लिए 25.00 करोड़, स्वच्छता के लिए धनराशि रू0 2.29 करोड़, कृषि एवं सिचाई के लिए 0.59 करोड़, रोजगार सृजन के लिए 5.16 करोड़, शिक्षा के लिए 18.23 करोड़, स्वास्थ्य के लिए 36.71 करोड़ अवमुक्त की गयी। जनपद में कुल 26 विभागों को धनराशि अवमुक्त की गयी, जिसमें से सभी 26 विभागों द्वारा अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 94.60 प्रतिशत व्यय कर लिया गया है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत जनपद के लिए 168.23 करोड़ का परिव्यय स्वीकृत किया गया था। स्वीकृत परिव्यय के सापेक्ष विभिन्न विभागों की योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए 98.39 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हुई, जिसमें से 97.75 करोड़ की धनराशि व्यय हुई। अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय 99.34 प्रतिशत है। इसके अलावा जनपद के लिए वर्ष 2021-22 में शासन की प्राथमिकता के अनुसार लाभार्थी परक योजनाओं के लिए 30.96 करोड़. स्वच्छता के लिए 2.77 करोड़, कृषि एवं सिचाई के लिए 0.38 करोड़, रोजगार सृजन के लिए 5.12 करोड़, शिक्षा के लिए 19.21 करोड़, स्वास्थ्य के लिए 27.39 करोड़ की धनराशि जनपद में कुल 26 विभागो को अवमुक्त की गयी, जिसमें से सभी 26 विभागों द्वारा अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 99.34 प्रतिशत व्यय कर लिया गया।
अंत में प्रभारी मंत्री द्वारा जिला उद्योग केंद्र के अंतर्गत संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधान परिषद सदस्य विनय रावत, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के प्रतिनिधि कुलदीप चौहान, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा, अपर जिला अधिकारी संदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा सहित सभी जनपदीय अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।