Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : जानलेवा हमले में घायल हुआ युवक मेरठ रेफर

रिपोर्ट - हरेंद्र शर्मा /रियाज अहमद 
हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना निवासी राज सिसोदिया घर के पास सरकारी हेड पंप पर हाथ, पैर धो रहा था उसी दौरान गांव के ही कई लोगों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे राज सिसोदिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राज सिसोदिया को खून में लथपथ देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए इस दौरान इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, तो वहीं डॉक्टरों ने हालत गंभीर होती देख घायल राज को मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। घायल के परिजनों ने थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर कारवाई की जा रही है।