Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : नगर पालिका क्षेत्र में विकास के साथ हर वर्ग का सम्मान उनके लिए होगा सर्वोपरि: डॉ. सोमती केन




- भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन ने दलबल के साथ किया नामांकन

रिपोर्ट - नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह 
हापुड़। हापुड़ सदर नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सोमवार को अपना नामांकन किया। वहीं पिलखुवा से विभु बंसल, गढ़मुक्तेश्वर से राकेश बजरंगी व बाबूगढ़ नगर पंचायत से मुन्नी देवी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया।

बता दें कि रविवार को भाजपा ने दूसरे चरण के मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों की सूची जारी की। सूची में हापुड़ सदर नगर पालिका सीट से डॉ. सोमती केन, पिलखुवा से विभु बंसल, गढ़ मुक्तेश्वर से राकेश बजरंगी व बाबूगढ़ नगर पंचायत सीट से मुन्नी देवी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया। जिसके चलते सोमवार को सभी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ अपना-अपना नामांकन दाख़िल किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष उमेश राणा व जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्याशी डॉ. सोमती केन को पूरी मेहनत व लग्न के साथ चुनाव लड़ाने का साहसी कार्य करने का कार्य करेगा। सभी नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी डॉ. सोमती केन को जिताने के लिए अभी से ही जुटने की अपील की। हापुड़ सदर नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉ. सोमती केन ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के साथ देश व प्रदेश में नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी विश्वास के साथ उन्हें नगर पालिका क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए मैदान में उतारा गया है। नगर पालिका क्षेत्र में निवास करने वाले हर वर्ग के लोगों का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि रहेगा। इसी उम्मीद के साथ उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र की जनता से उनके पक्ष में अपना अमूल्य वोट व समर्थन देने की अपील की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रफ्फुल सारस्वत, मनोज बाल्मीकि, डॉ. नरेंद्र केन, हीरालाल केन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।