लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। लखनऊ में रविवार शाम को राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। यूपी में 4 मई और 11 मई को चुनाव होगा। 13 मई को रिजल्ट आएगा। इससे पहले यूपी निकाय चुनाव आरक्षण की नई लिस्ट जारी हुई। 232 आपत्तियों के निस्तारण के बाद अधिसूचना जारी की गई। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। यूपी में दो चरणों में नगर निकाय के चुनाव होंगे. पहले चरण की वोटिंग चार मई और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे।
यूपी नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव होगा. प्रदेश के 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे. नगर पालिका और नगर पंचायत के पदों पर बैलट पेपर से मतदान होगा. इसके अलावा चुनाव आयोग ने संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस लगाने के निर्देश दिए हैं. नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्यों का बैलट पेपर से वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा 544 नगर पंचायत अध्यक्ष, 7178 सदस्यों का चुनाव भी मतपत्रों से होगा।


