Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : थाने में खड़ी 15 लावारिश मोटरसाइकिलों की नीलामी 24 जून को


रिपोर्ट -नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह 
हापुड़। लावारिश 15 मोटरसाइकिलों की नीलामी 24 जून 2023 को दोपहर 2:00 बजे की जाएगी। यह नीलामी प्रक्रिया सदर तहसीलदार, सीओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में संपन्न होगी। 
थाना हापुड़ नगर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 24 जून 2023 को दोपहर 2:00 बजे कोतवाली हापुड़ नगर पर 15 लावारिश मोटरसाइकिलों की नीलामी खुले में की जाएगी। 
उन्होंने बताया कि यह नीलामी प्रक्रिया सदर तहसीलदार जयप्रकाश, सीओ अशोक कुमार सिसौदिया सहित अन्य कर्मचारियों की देखरेख में  की जाएगी। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा लोगों से भाग लेने की अपील की है।