Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : 19 जून को देश के सम्मान में राष्ट्रीय सैनिक संस्था मैदान में कार्यक्रम का आयोजन


-संस्था के पदाधिकारी, संत व किसान रुड़की में कराएंगे अपनी ताकत का अहसास

हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था रुड़की इकाई द्वारा 19 जून को रुड़की में देश के सम्मान में राष्ट्रीय सैनिक संस्था मैदान में कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। जिसके चलते हापुड़ इकाई के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए पदाधिकारियों सहित संत व किसानों के साथ बैठक कर रहे है।
नगर में बैठक कर संस्था के प्रदेश मीडिया प्रभारी व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि 19 जून को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की रूडकी ईकाई द्वारा देश के सम्मान में राष्ट्रीय सैनिक संस्था मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मार्गमार्गदर्शक व उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंख, आन्ध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार राजन छिब्बर, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टी पी त्यागी (वीर चक्र), रूडकी के विधायक प्रदीप बत्रा, खानपुर के विधायक कुवर प्रताप सिंह चैंपियन, नवीन टेकनो ऐन्टरप्राइज के नवीन त्यागी, रूडकी के महापौर गौरव गोयल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन सुरेश चन्द्र  बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य मुद्दा जब सैनिक आपदाओं पर नियंत्रण कर सकते हैं तो पूर्व सैनिक भ्रष्टाचार पर नियंत्रण कैसे नहीं कर सकते हैं होगा। वहीं हापुड़ जनपद से भी बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी, संत व किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला बिग्रेड की अध्यक्षा सुमन त्यागी, वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य गुलशन त्यागी, सुधीर त्यागी, महिला बिग्रेड की जिला प्रवक्ता डॉ. सरगम अग्रवाल, जिला सचिव प्राची खुल्लर, वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य मुनेश त्यागी उपस्थित रहे।