रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और पहल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को बुलन्दशहर रोड़ स्थित प्रधान डाकघर हापुड़ में प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ एवं बेटियों के खाते खुलवाओ योजना के अंतर्गत बेटियों के सुंदर और सुनहरे उज्जवल भविष्य के लिए डाकघर सुकन्या समृद्धि खाते की पासबुक एवं केन्द्रीय डाक विभाग की ही नवीनतम योजना महिला सम्मान पत्र की पासबुक वितरण कर की गई। इस अवसर पर सीडीओ प्रेरणा सिंह द्वारा सभी बेटियों एवं महिलाओं को अधिक, से अधिक लाभ लेने की अपील की।


