- जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील आज़ाद ने विधानसभा अध्यक्ष ने की घोषणा
रिपोर्ट - नवीन गौतम/ लक्ष्मण सिंह
हापुड़। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आज़ाद में आस्था रखते हुए और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए युवा आसपा का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आज़ाद के आदेशानुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र गौतम ने विधानसभा हापुड़ व नगर कमेटी हापुड़ का गठन किया है। वहीं जिलाध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष ने मनोनीत पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी को आगे बढ़ाने की अपेक्षा करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे है।
उन्होंने विधानसभा कमेटी का विस्तार करते हुए अजहर अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद आदिल को उपाध्यक्ष, योगेश कुमार को महासचिव, गोविंद कश्यप, इमरान अली, तरूण कुमार को सचिव, यूनुस कुरैशी, आदित्य कुमार, राजेंद्र कुमार को संगठन मंत्री, पुष्पेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद इमरान को मीडिया प्रभारी व प्रदीप कुमार, रवि कुमार, मोहम्मद आमिर, अतहर अहमद, मोहम्मद सलीम, सुमित कुमार, विकास वर्मा, इकराम बुन्दू को विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। इनके अलावा नगर कमेटी का गठन करते हुए शाह फैसल को नगर अध्यक्ष, शिव कुमार को नगर उपाध्यक्ष, बिट्टू जाटव को नगर सचिव मनोनीत किया।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने संगठन को ओर अधिक मजबूत करने के लिए जिले की तीनों विधानसभाओं पर प्रभारी नियुक्त किये है।
जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने विधानसभा हापुड़ से वीर सिंह गौतम, धौलाना से सचिन कुमार व गढ़मुक्तेश्वर से डॉ. गौरव कुमार को प्रभारी बनाया। ये प्रभारी अपने विधानसभा क्षेत्रों में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व वंचितों, शोषितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ़ उनकी लड़ाई लड़ने का कार्य कर हर सप्ताह में जिलाध्यक्ष को रिपोर्ट प्रेषित करने का कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आज़ाद ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा व नगर कमेटी का विस्तार किया जा रहा है। वहीं कर्मठ, जुझारू व ईमानदार कार्यकर्ताओं को ही पार्टी संगठन में पदाधिकारी बनाया जा रहा है, ताकि पार्टी हित में संगठन को मजबूत बनाया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ डॉ. योगेंद्र गौतम ने बताया कि नगर कमेटी का विस्तार अभी जारी है, शीघ्र ही दूसरी सूची जारी कर नगर कमेटी का मजबूत संगठन किया जाएगा।
इस दौरान जिला कार्यालय प्रभारी श्याम सिंह आज़ाद, मीडिया प्रभारी पंकज जाटव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


